CTET Admit Card 2023 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2023 का एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023) जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं.इससे पहले CTET 2023 के लिए परीक्षा तिथि और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है.
CTET की आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, ” उम्मीदवार CTET 2023 के लिए परीक्षा तिथि और एग्जाम सिटी स्लिप CTET की वेबसाइट (https://ctet.nic.in) पर अपलोड कर दिए गए हैं.” CBSE के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार CTET 2023 परीक्षा 20 अगस्त को होगी. CBSE CTET 2023 एडमिट कार्ड 18 अगस्त को जारी किया जाएगा. CTET 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू हुई और 26 मई को समाप्त हुई थी.
CTET Admit Card 2023 Download करने का Direct Link
CTET Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CTET Admit Card 2023 लिखा हो.
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
CTET Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें.