MP Board Class 5 and Class 8 Result Date: मध्यप्रदेश बोर्ड यानी एमपीबीएसई की ओर से आज दो कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की कर दी है। बीते दिन हुई घोषणा के अनुसार कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार छात्रों के लिए खत्म हो चूका है। इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in की मदद लेते हुए अपने परिणाम 15 मई को दोपहर 12.30 बजे चेक कर पाएंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाओं में 87 हजार सरकारी स्कूलों में कुल मिलाकर करीब 24 लाख छात्र थे। इनमें से मदरसा के 1,000 से अधिक और 24,000 छात्र निजी स्कूलों से भी थे। साल 2022-23 में प्राइवेट, सरकारी स्कूलों और मदरसा के अंदर पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न के आधार एग्जाम हुआ था।
How to check MP Board Class 5 and Class 8 Result: ऐसे देखें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट
मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5 या कक्षा 8 रिजल्ट के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
इसके बाद एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2023 या कक्षा 8वीं रिजल्ट 2023 के लिंक को क्लिक कर दें।
इसके बाद मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी एमपीबीएसई लॉग इन में दिए रोल नंबर, नाम और रजिस्ट्रेशन को दर्ज कर दें।
यहां से मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं का आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षा के अंदर बैठने वाले सभी छात्रों के अंक बताने के लिए MP बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणामों को पब्लिश करेगा।