RBSE 12th Arts 10th Result 2023 आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और राजस्थान बोर्ड बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2023 आज जारी करने की घोषणा कर सकता है। बोर्ड 12वीं आर्ट्स और 10वीं रिजल्ट को घोषणा 19 मई को करने की संभावना है।

RBSE 12th Arts & 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 21 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंड्री परीक्षाओं परिणाम 18 मई 2023 को साइंस और कॉमर्स के घोषित कर दिये गए है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम 20 मई से पहले 18 मई को ही जारी कर दिये गए अब छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे है। ऐसे में इन परिणामों की घोषणा आज की जा सकती है।
RBSE 12th Arts 10th Result 2023, राजस्थान 10वीं और 12वीं आर्ट्स का परिणाम कैसे देखें
राजस्थान बोर्ड सीनियर सेकेंड्री (साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2023 जारी हो गए है। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की जा रही है छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम जारी होने के बाद अपने रोल नंबर की सहायता से चेक कर सकेंगे।
कैसे चेक करें RBSE 12th Arts 10th Result 2023
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
- अपना रोल नंबर दर्ज करना है और सबमिट करना है।
- आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।