---Advertisement---

Muskaan Scholarship 2026-27: शानदार मौका, ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति

By: Kishor Kumar

On: Friday, October 30, 2026 3:01 PM

Muskaan Scholarship
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Muskaan Scholarship 2026-27 जो की आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाई गई है, यह एक सामाजिक पहले जिसके अंतर्गत कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को 12000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस स्कॉलरशिप की शुरुआत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) द्वारा की गई है, जो की एक सामाजिक पहल है। इसमें छात्रों को उनके आगे के पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। सभी छात्र अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा कर सके।

Muskaan Scholarship 2026-27 इसी स्कॉलरशिप को कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी छात्राओं के लिए बनाया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़ने में काफी अच्छा, पिछले कक्षा में उनके 60% से अधिक संख्या में इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन करके इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अंतर्गत कैसे आवेदन करना होगा? किन-किन चीजों की आवश्यकता होने वाली? यहां पर आपको सारी जानकारी दी गई है.

इस लेख में आप जानेंगे कि मुस्कान छात्रवृत्ति के लिए कौन आवेदन कर सकता है, कितनी राशि मिल सकती है, कौन-से दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और आवेदन करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

Muskaan Scholarship 2026-27 Overview

स्कॉलरशिप के अंतर्गत सभी छात्रों को बहुत ही अधिक लाभ दिया जाता है। इसमें स्कॉलरशिप के अंतर्गत सभी साथ अपनी फीस, किताबें और अपने ड्रेस को ले सकते हैं, ताकि वह अपने आगे की पढ़ाई को आसानी से कर सके। और आपको बता दे कि यह यह एक निजी संस्था द्वारा CSR की पहल है। जिसमें छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है।

विवरणजानकारी
छात्रवृत्ति का नामMuskaan Scholarship Program 2.0
शैक्षणिक सत्र2026-27
संचालक संस्थाValvoline Cummins Private Limited (VCPL)
छात्रवृत्ति का प्रकारनिजी CSR छात्रवृत्ति
कक्षा9वीं से 12वीं
न्यूनतम अंकपिछली कक्षा में कम से कम 60%
अधिकतम वार्षिक पारिवारिक आय₹8 लाख तक, लागू नियमों के अनुसार
अधिकतम आर्थिक सहायता₹12,000 तक
अतिरिक्त लाभमार्गदर्शन और मेंटरशिप
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
चयनपात्रता, दस्तावेजों की जाँच और चयन प्रक्रिया के आधार पर
आवेदन शुल्कआधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार आवेदन निःशुल्क है

ध्यान दें: अलग-अलग आधिकारिक पोर्टलों पर राज्यवार पात्रता की जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों के विद्यार्थियों को आवेदन से पहले अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित पोर्टल की जाँच करनी चाहिए।

मुस्कान छात्रवृत्ति क्या है?

Muskaan Scholarship 2026-27 एक शिक्षा तक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया गया, एक ऐसा पहला है, जिसमें साथ सभी छात्रों को उनके आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि सभी अपनी आगे की पढ़ाई को आसानी से ही कर सके।

इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकता है जिनके परिवार की आय सीमित है या जिनके माता-पिता व्यावसायिक वाहन चलाने अथवा मैकेनिक का काम करने जैसे व्यवसायों से जुड़े हैं। पात्रता की सही श्रेणी संबंधित आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर पढ़ना जरूरी है।

Muskaan Scholarship Eligibility – मुस्कान छात्रवृत्ति की पात्रता

Muskaan Scholarship 2026-27 आवेदन करने के लिए आप सभी की क्या योग्यता होनी चाहिए? कौन-कौन आवेदन कर सकता है? कैसे आवेदन करना होगा? सारी जानकारी आपको यहां पर दी गई है, ताकि आसानी से ही आवेदन कर सके। अंदर का 

  • विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ रहा हो।
  • पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय निर्धारित सीमा, यानी ₹8 लाख, से अधिक न हो।
  • विद्यार्थी व्यावसायिक वाहन चालक के बच्चे, मैकेनिक के बच्चे या लागू नियमों के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हो।
  • विद्यार्थी उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश का निवासी हो जिसे संबंधित आवेदन पोर्टल में शामिल किया गया है।
  • आवेदन में दी गई जानकारी और जमा किए गए दस्तावेज सही होने चाहिए।

कुछ आधिकारिक पोर्टलों पर संस्था के कर्मचारियों के बच्चों के लिए अपात्रता भी बताई गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने क्षेत्र के पोर्टल पर सभी शर्तें पढ़ें।

कौन-से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

आप सभी के मन में विचार होगा कि कौन-कौन बच्चे इसके अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं, कि परिवार के बच्चे आवेदन कर पाएंगे और कितने इस स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा, तो नीचे यहां पर आपको पूरी डिटेल दी गई है, ताकि आप आसानी से ही समझ कर क्या आवेदन कर सके।

1. व्यावसायिक वाहन चालकों के बच्चे: यदि माता या पिता निर्धारित श्रेणी का वैध व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस रखते हैं, तो संबंधित नियमों के अनुसार आवेदन किया जा सकता है।

2. मैकेनिक के बच्चे: यदि माता या पिता मैकेनिक का काम करते हैं, तो उनके व्यवसाय का प्रमाण या निर्धारित स्व-घोषणा जमा करनी पड़ सकती है।

3. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार: ऐसे परिवारों के विद्यार्थी भी पात्र हो सकते हैं जिनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है और जो अन्य शर्तें पूरी करते हैं।

केवल इनमें से किसी एक श्रेणी में होना छात्रवृत्ति मिलने की गारंटी नहीं है। अंक, निवास, दस्तावेज और चयन प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण हैं।

Muskaan Scholarship Documents – आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. विद्यार्थी का आधार कार्ड या पहचान प्रमाण।
  2. हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो।
  3. सत्र 2026-27 में पढ़ाई का प्रमाण, जैसे बोनाफाइड प्रमाणपत्र, स्कूल पहचान पत्र या प्रवेश/फीस रसीद।
  4. पिछली कक्षा की अंकतालिका, जिस पर आवश्यक हस्ताक्षर और मुहर हों।
  5. व्यावसायिक वाहन चालक के माता-पिता के लिए लागू ड्राइविंग लाइसेंस।
  6. मैकेनिक के माता-पिता के व्यवसाय का प्रमाण या निर्धारित स्व-घोषणा।
  7. पारिवारिक आय का प्रमाण, यदि संबंधित पोर्टल पर आवश्यक हो।
  8. विद्यार्थी के अपने बैंक खाते का विवरण और पासबुक या रद्द किया हुआ चेक, यदि माँगा जाए।
  9. फीस, किताबों, वर्दी या स्टेशनरी की रसीदें, जहाँ लागू हों।

How to Apply for Muskaan Scholarship – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुस्कान स्कॉलरशिप के अंतर्गत आप सभी को कैसे आवेदन करना होगा, कौन-कौन आवेदन कर सकता है? नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सके और दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप आवेदन आसानी से ही कर पाएंगे।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
सबसे पहले मुस्कान स्कॉलरशिप के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए। डबल, डबल 

चरण 2: पात्रता की जाँच करें।
कक्षा, पिछली परीक्षा के अंक, परिवार की आय और माता-पिता के व्यवसाय से संबंधित शर्तें पढ़ें।

चरण 3: पंजीकरण या लॉगिन करें।
यदि पोर्टल पर खाता बनाना आवश्यक है, तो अपने सक्रिय मोबाइल नंबर या ईमेल से पंजीकरण करें। पहले से खाता है तो लॉगिन करें।

चरण 4: आवेदन फॉर्म भरें।
विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, कक्षा, संपर्क विवरण और परिवार से जुड़ी जानकारी सही-सही दर्ज करें। नाम और जन्मतिथि को पहचान प्रमाण से मिलाकर भरें।

चरण 5: दस्तावेज अपलोड करें।
माँगे गए प्रमाणपत्र सही प्रारूप और स्पष्ट गुणवत्ता में अपलोड करें। धुंधली फोटो या अधूरी अंकतालिका जमा न करें।

चरण 6: खर्च के प्रमाण तैयार रखें।
यदि फीस, किताबों, वर्दी या स्टेशनरी की रसीदें माँगी गई हैं, तो उन्हें निर्धारित तरीके से जमा करें। रसीदों पर विद्यार्थी का नाम या दुकान की जानकारी जरूरी हो सकती है।

चरण 7: फॉर्म की जाँच करें।
अंतिम जमा करने से पहले सभी विवरण पढ़ें। गलत बैंक विवरण, गलत अंक या गलत संपर्क नंबर आवेदन में समस्या पैदा कर सकते हैं।

चरण 8: आवेदन जमा करें।
फॉर्म पूरा होने पर सबमिट करें। यदि आवेदन संख्या या पावती मिले, तो उसका स्क्रीनशॉट या प्रति सुरक्षित रखें।

फॉर्म जमा होने का अर्थ यह नहीं है कि छात्रवृत्ति मंजूर हो गई है। संस्था दस्तावेजों की जाँच और अन्य चयन चरण पूरे करने के बाद निर्णय ले सकती है।

Muskaan Scholarship Application Status – आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

आवेदन जमा करने के बाद विद्यार्थी को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर आने वाले संदेशों पर ध्यान देना चाहिए। यदि आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके स्थिति देखने की सुविधा उपलब्ध है, तो उसी के माध्यम से आवेदन की प्रगति जाँचें।

यदि संस्था अतिरिक्त दस्तावेज माँगती है या बातचीत के लिए संपर्क करती है, तो समय पर उत्तर दें। अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी न बताएँ। छात्रवृत्ति के नाम पर पैसे माँगने वाले संदेशों से भी सावधान रहें।

Important Links – मुस्कान छात्रवृत्ति के जरूरी लिंक

मुस्कान छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी के लिए अपने राज्य के अनुसार सही आधिकारिक पोर्टल चुनें। दोनों पोर्टलों की पात्रता सूची एक जैसी मानकर आवेदन न करें।

आवश्यक जानकारीलिंक या विवरण
उत्तर प्रदेश सहित कुछ उत्तर/पश्चिमी क्षेत्रों का आवेदन पोर्टलClick here
दूसरे सूचीबद्ध राज्यों के लिए कार्यक्रम की जानकारीClick here
कंपनी और CSR पहल की जानकारीआधिकारिक वेबसाइट
आवेदन में सहायताआधिकारिक संपर्क विवरण
शैक्षणिक जानकारी और वीडियोYouTube
नई जानकारी और अपडेटWhatsApp चैनल

उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए: आवेदन से पहले Synergie Insights पोर्टल की राज्यवार पात्रता जाँचें। किसी अन्य पोर्टल पर दूसरे राज्यों की सूची देखकर अपना आवेदन वहाँ न भरें।

Conclusion – मुस्कान छात्रवृत्ति के लिए सही तरीके से आवेदन करें

मुस्कान छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2.0 (2026-27) पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की पहल है। इसके अंतर्गत योग्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक खर्चों के लिए ₹12,000 तक की सहायता मिल सकती है। पात्रता में कक्षा, पिछली परीक्षा के अंक, पारिवारिक आय, माता-पिता का व्यवसाय और राज्य से संबंधित नियम महत्वपूर्ण हैं।

FAQs – मुस्कान छात्रवृत्ति से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Muskaan Scholarship 2026-27 क्या है?

यह Valvoline Cummins Private Limited की CSR पहल है। इसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी खर्चों के लिए आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन दिया जा सकता है।

2. मुस्कान छात्रवृत्ति में कितनी राशि मिलती है?

चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित शर्तों और स्वीकृत शैक्षणिक खर्चों के आधार पर ₹12,000 तक की सहायता मिल सकती है। पूरी राशि मिलना सभी आवेदकों के लिए निश्चित नहीं है।

3. मुस्कान छात्रवृत्ति के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कक्षा 9 से 12वीं तक की विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं और आपके 60% से अधिक अंक होनी चाहिए, पिछली कक्षा में

4. क्या उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

सभी राज्य के अपने अलग-अलग पोर्टल है। आप अपने पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

5. क्या आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?

आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

6. आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

आमतौर पर पहचान प्रमाण, वर्तमान सत्र में पढ़ाई का प्रमाण, पिछली कक्षा की अंकतालिका, फोटो, लागू होने पर माता-पिता के व्यवसाय या आय का प्रमाण और बैंक विवरण माँगे जा सकते हैं। अंतिम सूची संबंधित पोर्टल पर देखें।

7. क्या आवेदन जमा करने से छात्रवृत्ति मिलना पक्का है?

नहीं। आवेदन जमा करने के बाद पात्रता और दस्तावेजों की जाँच होती है। चयन संस्था की निर्धारित प्रक्रिया और उपलब्ध सहायता पर निर्भर करता है।

8. मुस्कान छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख क्या है?

अंतिम तारीख संबंधित आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाँचें। अलग-अलग पोर्टलों पर आवेदन की समय-सीमा अलग हो सकती है, इसलिए किसी अन्य राज्य की तारीख को अपने आवेदन पर लागू न मानें।

9. क्या छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में मिलती है?

छात्रवृत्ति सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। उल्लू. स्कॉलरशिप दिया जाता है। तेरी मेरी कहानी भेजो. मिर्जापुर है, उसे पर यार। टॉकिंग 

10. छात्रवृत्ति आवेदन में सहायता कहाँ से मिलेगी?

संबंधित आधिकारिक पोर्टल के सहायता नंबर या ईमेल से संपर्क करें। संपर्क विवरण केवल आधिकारिक वेबसाइट से लें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक पासवर्ड साझा न करें।

Kishor Kumar

नमस्कार! मैं किशोर कुमार हूँ — एक लेखक और इस वेबसाइट का संस्थापक। बोर्ड एग्जाम रिजल्ट और एडमिट कार्ड (Board Exam Results & Admit Cards): 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (जैसे- UP Board, CBSE, और अन्य सभी राज्य बोर्ड) के टाइम टेबल, प्रवेश पत्र और ताज़ा परिणाम। यूनिवर्सिटीज की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं (BA, BSc, BCom, MA आदि) के परिणाम। यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड (University Admit Cards): कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए उनके एडमिट कार्ड जारी होने की ताज़ा अपडेट्स
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment